देश की खबरें | महाराष्ट्र: पुलिस कांस्टेबल की पत्नी के यौन उत्पीड़न के आरोप में एसआई पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर में तैनात पुलिस कांस्टेबल की पत्नी का यौन उत्पीड़न किये जाने के आरोप में मुंबई पुलिस के एक उप निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 13 जुलाई महाराष्ट्र के नागपुर में तैनात पुलिस कांस्टेबल की पत्नी का यौन उत्पीड़न किये जाने के आरोप में मुंबई पुलिस के एक उप निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस कांस्टेबल और पुलिस उप निरीक्षक (पीएसआई) बचपन से दोस्त हैं।

पुलिस के अनुसार, कोंढाली थाने में आरोपी पीएसआई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। वह मुंबई के विनोबा भावे नगर थाने से संबद्ध है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और उसका पति गढ़चिरौली निवासी हैं।

प्राथमिकी में कहा गया है कि पीएसआई ने फरवरी में कोंढाली के पास एक रिसॉर्ट में पारिवारिक पिकनिक के दौरान महिला का यौन उत्पीड़न किया और उसने कथित तौर पर 13 मई को नागपुर जिले के हिंगना स्थित पीड़िता के घर पर भी यही हरकत दोहराई।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पति और आरोपी पीएसआई बचपन के दोस्त हैं, जिसके कारण पहले शिकायतकर्ता चुप रही।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने हाल ही में अपने पति को सारी बात बताई और प्राथमिकी दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि आरोपी पीएसआई को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम मुंबई भेजी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\