देश की खबरें | महाराष्ट्र: कोविड-19 के 542 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 542 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 81,49,141 हो गई तथा संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 1,48,458 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, आठ अप्रैल महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 542 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 81,49,141 हो गई तथा संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 1,48,458 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 926 मामले सामने आए थे और संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 668 मरीज संक्रमण से उबरे और इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 79,96,323 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,360 है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में शनिवार को संक्रमण के 207 मामले पाए गए। यह लगातार पांचवां दिन है जब शहर में संक्रमण के 200 से अधिक मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से अमरावती शहर में एक व्यक्ति की मौत हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से ठीक होने वालों की दर 98.12 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू