देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे में ऑटोमोबाइल गैराज में आग लगने से 12 कारें जलीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार को सुबह एक ऑटोमोबाइल गैराज में आग लगने से 12 कारें जल गईं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), एक मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार को सुबह एक ऑटोमोबाइल गैराज में आग लगने से 12 कारें जल गईं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अंबरनाथ नगर परिषद के उप दमकल अधिकारी एस़ एन. सुतार ने बताया कि आग बुझाने के यंत्र से काम करते समय एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि अंबरनाथ-बदलापुर मार्ग पर सुपरमार्केट और एक गैस स्टेशन के पास स्थित गैराज में सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लगी।

अधिकारी ने कहा कि गैराज में खड़ी कारों के सीएनजी सिलेंडरों में विस्फोट हो गया, जिससे वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

उन्होंने कहा कि अंबरनाथ एमआईडीसी से दमकल की दो गाड़ियों और अंबरनाथ और बदलापुर नगर निकायों की एक-एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया तथा करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि गैराज आग में पूरी तरह से जल गया और 12 कारें खाक हो गईं। उन्होंने कहा कि दमकलकर्मियों ने गैराज के बाहर खड़ी चार कारों को बचा लिया।

अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और गैराज के मालिक ने इसमें साजिश की आशंका जताई है क्योंकि गैराज दिन में नहीं खुला था और इसकी बिजली आपूर्ति चालू नहीं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार