देश की खबरें | महाकुम्भ ने विश्व को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के सनातन भाव से कर दिया दीप्त : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

लखनऊ, 11 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

योगी ने मंगलवार को “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, “मानवता के महायज्ञ, महाकुम्भ-2025, प्रयागराज ने संपूर्ण विश्व को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के सनातन भाव से दीप्त कर दिया है।”

उन्होंने इसी पोस्ट में प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज मॉरीशस के राष्ट्रपति को मां गंगा, मां यमुना एवं मां सरस्वती के आशीर्वाद स्वरूप पावन त्रिवेणी संगम का पवित्र जल व बनारसी साड़ी जैसे अनेक अद्वितीय उपहार भेंट किए हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!”

मॉरीशस दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के राष्ट्रपति को संगम का पवित्र जल समेत अनेक उपहार भेंट किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\