देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में 5.7 तीव्रता का भूकंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 5.7 तीव्रता का भूंकप आया।

श्रीनगर, पांच फरवरी जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 5.7 तीव्रता का भूंकप आया।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर था। जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की और भूकंप के बाद के हालात का जायजा लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने सिन्हा से बातचीत कर केंद्र-शासित प्रदेश के लोगों के कुशलक्षेम की जानकारी ली।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप 36.34 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.05 डिग्री पूर्वी देशांतर में 181 किलोमीटर की गहराई में आया। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड