देश की खबरें | चुराचांदपुर हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए : बीरेन सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि पूर्वी इंफाल जिले के चिंगारेल में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की चौकी से हथियारों की लूट और कांस्टेबल को निलंबित करने के बाद चूराचांदपुर में हुई हिंसा की घटना की दो अलग-अलग मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी।

इंफाल, 17 फरवरी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा कि पूर्वी इंफाल जिले के चिंगारेल में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की चौकी से हथियारों की लूट और कांस्टेबल को निलंबित करने के बाद चूराचांदपुर में हुई हिंसा की घटना की दो अलग-अलग मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी।

सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि लोगों की जान और संपत्ति की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया और चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा एक कांस्टेबल को निलंबित करने के बाद उत्पन्न स्थिति पर चिंता व्यक्त की।

सिंह ने चुराचांदपुर हिंसा के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

सिंह ने कहा, ‘‘हम चुराचांदपुर में दो लोगों और मंगलवार को मणिपुर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय से हथियार लूटने के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं। हालांकि हम इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं।’’

सिंह ने चुराचांदपुर जिला स्थित आदिवासी जनजातीय नेता मंच द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को दी गई धमकी की भी निंदा की।

दो दिन पहले एक कांस्टेबल के निलंबन के विरोध में भीड़ के लघु-सचिवालय में घुसने और सुरक्षा बलों के साथ उनकी झड़प में दो लोगों की मौत के बाद ‘इंडिजेनस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (आईटीएलएफ) की ओर से ‘पूर्ण बंद’ के आह्वान पर चुराचांदपुर जिले में शुक्रवार को आम जन-जीवन प्रभावित रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड