देश की खबरें | माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को हत्या के प्रयास के एक मामले में जमानत दे दी है। यह मामला कौशांबी जिले के पूरामुफ्ती पुलिस थाना में दर्ज कराया गया था।

प्रयागराज, 21 फरवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को हत्या के प्रयास के एक मामले में जमानत दे दी है। यह मामला कौशांबी जिले के पूरामुफ्ती पुलिस थाना में दर्ज कराया गया था।

वर्तमान में अली अहमद प्रयागराज के नैनी केंद्रीय कारागार में निरुद्ध है।

न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता और सरकारी वकील की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया।

जीशान नाम के एक व्यक्ति ने 31 जुलाई, 2022 को कौशांबी के पूरामुफ्ती थाना में अली अहमद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 120बी (षड़यंत्र) और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अली अहमद ने जीशान को जान से मारने के लिए अपने साथियों को सुपारी दी थी।

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि प्राथमिकी में आरोप है कि आठ व्यक्तियों ने वादी पर गोली चलाई, लेकिन वादी को कहीं चोट नहीं आई जो लगभग असंभव है, इसलिए यह पूरा मामला मनगढ़ंत है।

वकील ने आगे कहा कि याचिकाकर्ता 20 साल का युवा विद्यार्थी है और दो अगस्त 2022 से जेल में बंद है।

हालांकि उक्त आदेश के बावजूद अली अहमद जेल से रिहा होने में समर्थ नहीं होगा क्योंकि उसके खिलाफ प्रयागराज के करेली थाना में और एक आपराधिक मामला लंबित है और उसे उस मामले में जमानत मिलनी बाकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन