मद्रास उच्च न्यायालय ने शराब की दुकानें खोलने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज की

अदालत ने कहा कि ऐसा कोई भी कदम कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के राज्य सरकार के सभी प्रयासों को विफल कर देगा।

जमात

चेन्नई, 17 अप्रैल मद्रास उच्च न्यायालय ने देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान तमिलनाडु में शराब की दुकानों को रोजाना कम से कम 2 घंटे के लिए खोलने का निर्देश राज्य सरकार को देने का अनुरोध करने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

अदालत ने कहा कि ऐसा कोई भी कदम कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के राज्य सरकार के सभी प्रयासों को विफल कर देगा।

अधिवक्ता एस. स्टालिन राजा की इस याचिका को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति आर. सुबैया और आर. पोंगिअप्पन की विशेष खंड पीठ ने कहा, ‘‘शराब की दुकानें बंद होने से हमें किसी भी नागरिक को प्राप्त मौलिक अधिकार का कोई उल्लंघन होता नहीं दिख रहा है।’’

पीठ ने कहा कि यह तथ्य कि शराब की लत वाले लोग ‘‘शराब पीने के लिए छटपटा रहे हैं’’ इस रिट याचिका को स्वीकार करने और रोजाना कुछ घंटे के लिए शराब की दुकानें खोलने का निर्देश राज्य सरकार को देने का आधार नहीं है।

याचिका में कहा गया है कि शराब की दुकानें बंद होने के कारण नशे के आदी लोग (शराबी) मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं और उन्हें बेचैनी हो रही है।

उन्होंने शराब नहीं मिलने के कारण इसके नशे के आदी लोगों द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की बात भी अदालत के समक्ष रखी।

अदालत ने कहा कि उसे इस याचिका में कोई गुणवत्ता नजर नहीं आ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\