देश की खबरें | मप्र: अस्पताल में बुजुर्ग को घसीटे जाने का वीडियो वायरल, अधिकारियों ने कतार तोड़ने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल में दो व्यक्तियों द्वारा 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को घसीटकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इस घटना को लेकर अधिकारियों और पीड़ित व्यक्ति के विरोधाभासी बयान सामने आए हैं।

छतरपुर, 20 अप्रैल मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल में दो व्यक्तियों द्वारा 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को घसीटकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इस घटना को लेकर अधिकारियों और पीड़ित व्यक्ति के विरोधाभासी बयान सामने आए हैं।

वरिष्ठ नागरिक ने कहा कि कतार में लंबे इंतजार के बाद जब उनकी बारी आई तो एक चिकित्सक ने उन्हें लात और थप्पड़ मारा गया। वहीं, अस्पताल के अधिकारियों ने दावा किया कि बुजुर्ग कतार तोड़कर चिकित्सक के पास पहुंच गया था, जिसे लेकर बहस शुरू हो गई।

यह घटना 17 अप्रैल की है जब नौगांव शहर के निवासी उद्धव सिंह जोशी (70) अपनी पत्नी की चिकित्सकीय जांच के लिए छतरपुर के जिला अस्पताल पहुंचे थे।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘समय से संबंधित पर्ची मिलने के बाद मैं काफी देर तक लाइन में खड़ा रहा। जब मेरी बारी आई तो डॉ. राजेश मिश्रा ने इसका विरोध किया और फिर मुझे थप्पड़ और लात मारी।’’

उनके आरोपों का खंडन करते हुए सिविल सर्जन जी एल अहिरवार ने कहा कि जगह पर क्षमता से अधिक भीड़ थी और डॉ. मिश्रा ने आपत्ति जताई क्योंकि जोशी ने कतार तोड़ दी थी।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग जोशी का हाथ पकड़कर उन्हें घसीटते हुए बाहर ले जा रहे हैं।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा कि ये बेहद ‘अमानवीय और घटिया व्यवहार’ है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार खामोश है।

पार्टी ने दावा किया, ‘‘यह पहला मामला नहीं हैं, इससे पहले भी प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज न दिए जाने के मामले सामने आते रहे हैं। ये दिखाता है कि राज्य में ‘सेवा’ अब ‘यातना’ में तब्दील हो चुकी है।’’

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\