देश की खबरें | मप्र: रायसेन में छत की ढलाई करते समय करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के रायसेन में बुधवार को एक मकान के छत की ढलाई करते समय मसाला मिलाने वाली मशीन के बिजली के तार के संपर्क में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग झुलस गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रायसेन, 25 जून मध्यप्रदेश के रायसेन में बुधवार को एक मकान के छत की ढलाई करते समय मसाला मिलाने वाली मशीन के बिजली के तार के संपर्क में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग झुलस गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब तीन बजे बम्होरी थानाक्षेत्र के पड़रिया कला गांव में हुई।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) अनिल मौर्य ने बताया, ‘‘पड़रिया कला गांव में जमना प्रसाद कहार के मकान के छत की ढलाई हो रही थी। छत के नजदीक से निकली बिजली लाइन से मसाला मिलाने वाली मशीन के संपर्क में आ जाने से यह घटना हुई।”

उन्होंने बताया कि करंट लगने के कारण नयाखेड़ा निवासी आजाद सिंह (24), व रूप सिंह (29) और सलैया निवासी राजेश सिंह (23) की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में चार लोग झुलस गए और ये सभी मकान मालिक के ही परिवार के सदस्य व रिश्तेदार हैं।

मौर्य ने बताया कि घायलों को सिलवानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान या बांग्लादेश, किस टीम का पलड़ा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की युवा टीम मारेगी बाजी या लिटन दास की बांग्लादेश करेगी फाइनल में एंट्री? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश की होगी टक्कर, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स