देश की खबरें | मध्यप्रदेश : ओंकारेश्वर मंदिर में चोरी, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले स्थित प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर परिसर से एक दान पेटी चोरी के सिलसिले में राज्य सरकार ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए वहां तैनात पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी है।

खंडवा (मप्र), तीन फरवरी मध्यप्रदेश के खंडवा जिले स्थित प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर परिसर से एक दान पेटी चोरी के सिलसिले में राज्य सरकार ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए वहां तैनात पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी है।

उन्होंने कहा कि चोरी की यह घटना रविवार एवं सोमवार रात को हुई थी। यह दान पेटी मुख्य ओंकारेश्वर मंदिर के परिसर स्थित पंचमुखी गणेश मंदिर के पास रखी गई थी।

खंडवा जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में उस रात 10 बजे केवल एक पुलिसकर्मी बिना राइफल लिए मंदिर परिसर में स्थित गार्ड रूम के अंदर जाते दिखाई दे रहा है। इसके बाद पूरी रात किसी भी सुरक्षाकर्मी की कोई गतिविधि नहीं दिखाई दी।

उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि वे सो रहे थे।

सिंह ने बताया कि इसका लाभ उठाकर चोर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर स्थित पंचमुखी गणेश मंदिर के पास रखी दान पेटी उठा ले गया।

मंदिर के एक पदाधिकारी ने कहा कि इस दान पेटी में करीब तीन से चार हजार रूपये रहे होंगे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में मंदिर परिसर में तैनात पांच पुलिसकर्मियों प्रधान आरक्षक रामवृत यादव एवं आरक्षक गुरुदयाल, दूधनाथ पटेल, सुक्कल परते व लवलेश को अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है।

ओंकारेश्वर भगवान शिव के 12 ज्योतिरलिंगों में से एक है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड