देश की खबरें | मप्र: धार जिले में पिकनिक पर गई छात्रा की झरने के पास संतुलन बिगड़ने से गिरकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार को पिकनिक पर गई एक छात्रा झरने के पास सीढ़ियों से उतरते समय गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धार (मप्र), दो फरवरी मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार को पिकनिक पर गई एक छात्रा झरने के पास सीढ़ियों से उतरते समय गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर ढाल पंचायत के अंतर्गत जोगी भड़क झरने के पास यह हादसा हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवार ने बताया कि इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुछ छात्र पिकनिक मनाने के लिए पर्यटन स्थल गए थे।

उन्होंने बताया कि उनमें से एक छात्रा झरने के पास सीढ़ियों से उतरते समय अपना संतुलन खो बैठी और 500 फुट गहरी खाई में गिर गई।

अधिकारी ने बताया कि छात्रा की पहचान 25 वर्षीय अंशिका शुक्ला के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि अनूपपुर जिले की निवासी शुक्ला की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\