खेल की खबरें | मध्यप्रदेश ने 29 जबकि मणिपुर ने 19 गोल दाग पुरुष हॉकी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दर्ज की एकतरफा जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के शुरुआती दिन अंडमान निकोबार के खिलाफ सोमवार को यहां 29 गोल दाग कर एकतरफा जीत दर्ज की।  

चेन्नई, चार नवंबर मध्यप्रदेश ने सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के शुरुआती दिन अंडमान निकोबार के खिलाफ सोमवार को यहां 29 गोल दाग कर एकतरफा जीत दर्ज की।  

पूल सी के इस मैच में मोहम्मद ज़द खान (दूसरा , 16 वां , 46 वां , 49 वां और 51 वां मिनट) ने पांच गोल दागे जबकि अक्षय दुबे (नौवां , 10 वां, 14 वां और 58 वां मिनट) ने चार गोल किये। टीम के लिए निजामुद्दीन और मोहम्मद उमर ने हैट्रिक लगाई।

 दिन के एक अन्य एकतरफा मुकाबले में पूल एच में मणिपुर ने बिहार को 19-1 से हराया। मणिपुर के लिए  सिरिल लुगुन, निंगोम्बम जेनजेन सिंह , लैशराम दीपू सिंह  और भाकर निंगोबम ने हैट्रिक लगाकर प्रभावित किया।

मध्यप्रदेश और मणिपुर के अलावा उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, चंडीगढ़ और तमिलनाडु ने भी अपने-अपने मैचों में आसान जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश ने पूल एफ के मैच में केरल को 6-0, कर्नाटक ने उत्तराखंड को पूल डी मैच में 10-0 से शिकस्त दी। पूल डी के एक अन्य मैच में चंडीगढ़ ने त्रिपुरा को 5-0 से हराया।

दिन के आखिरी मैच में तमिलनाडु ने आंध्र प्रदेश को 7-0 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट