खेल की खबरें | मध्यप्रदेश ने ड्रा खेला, क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश ने रविवार को केरल के खिलाफ अंतिम एलीट ग्रुप ए मैच ड्रा रहने के बावजूद रणजी ट्राफी के नॉकआउट के लिये क्वालीफाई किया।

राजकोट, छह मार्च मध्यप्रदेश ने रविवार को केरल के खिलाफ अंतिम एलीट ग्रुप ए मैच ड्रा रहने के बावजूद रणजी ट्राफी के नॉकआउट के लिये क्वालीफाई किया।

मध्यप्रदेश ने ग्रुप लीग मैचों में केरल (1.648) से बेहतर भागफल 2.147 के आधार पर क्वालीफाई किया।

मध्यप्रदेश के इस मैच से पहले गुजरात और मेघालय को हराने के बाद 13 अंक थे। केरल के भी मैच से पहले 13 अंक थे।

मैच ड्रा रहा जिसमें केरल की टीम पहली पारी समाप्त नहीं कर सकी जिससे दोनों टीमों को एक एक अंक मिला और दोनों के 14-14 अंक हो गये। फिर फैसला भागफल से होना था और इस आधार पर मध्यप्रदेश ने नॉकआउट में जगह बनायी।

मध्यप्रदेश ने पहली पारी नौ विकेट पर 585 रन पर घोषित की थी जिसमें उसके लिये यश दुबे ने 289 रन बनाये थे।

केरल ने चौथे और अंतिम दो विकेट पर 198 रन से खेलना शुरू किया था। उसने अंत तक 153 ओवर में नौ विकेट पर 432 रन बनाये जिससे चार दिन के खेल में उसकी पहली पारी खत्म नहीं हुई।

केरल के लिये सलामी बल्लेबाज राहुल पी (136) और कप्तान सचिन बेबी (114) ने शतक बनाये।

मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के एक अधिकारी ने भी पीटीआई को पुष्टि की कि उनकी टीम भागफल नियम के आधार पर ग्रुप में शीर्ष पर रही।

ग्रुप के एक अन्य मैच में गुजरात ने मेघालय को पारी और 139 रन से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी