देश की खबरें | मध्यप्रदेश : फिरौती के लिए अपहृत ट्रांसपोर्ट व्यापारी के नाबालिग बेटे की हत्या, शव मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जबलपुर से तीन दिन पहले अपहृत 13 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई है। उसका शव यहां से 20 किलोमीटर दूर ग्राम बिछुआ के समीप बरगी बांध नहर में रविवार सुबह तैरता हुआ मिला।
जबलपुर (मध्यप्रदेश), 18 अक्टूबर जबलपुर से तीन दिन पहले अपहृत 13 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई है। उसका शव यहां से 20 किलोमीटर दूर ग्राम बिछुआ के समीप बरगी बांध नहर में रविवार सुबह तैरता हुआ मिला।
गोरखपुर इलाके के नगर पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया, ‘‘ट्रांसपोर्ट व्यापारी के अपहृत बेटे का शव आज सुबह पनागर थाना क्षेत्र के बिछुआ गांव के पास बरगी बांध नहर में मिला। बालक के गले में गमछा बंधा हुआ था, इससे प्रतीत होता है कि आरोपियों ने उसकी हत्या गला दबाकर की है।’’
उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उन्हें शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शर्मा ने बताया कि जबलपुर शहर के धनवंतरी नगर निवासी ट्रांसपोर्ट व्यापारी के बेटे का गुरुवार की शाम अपहरण हो गया था। वह घर के पास ही दुकान से मैगी लेने गया था। अपहरणकर्ताओं ने गुरुवार को ही फोन करके उसके परिजन से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
शर्मा ने बताया कि अपहरणकर्ता ने कुछ देर बात बच्चे के पिता को फोन कर उक्त रकम की मांग करते हुए पुलिस को इसकी सूचना नहीं देने की धमकी दी थी। शुक्रवार सुबह भी उसके मां को फोन करके रकम मांगी गई और पुलिस को सूचना देने पर गुस्सा जताते हुए अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)