देश की खबरें | मध्यप्रदेश को अपने वीर सपूत पर गर्व है : मुख्यमंत्री चौहान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 24 अगस्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवान मनीष कारपेंटर की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

चौहान ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘कश्मीर के बारामूला के पास सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले में गंभीर रुप से घायल हुए देशभक्त जवान मनीष को उचित उपचार के बाद भी बचाया नहीं जा सका।’’

यह भी पढ़े | CWC Meet: सोनिया गांधी ही बनी रहेंगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, CWC की बैठक में लिया गया फैसला.

उन्होंने कहा, ‘‘राजगढ़ के खुजनेर की माटी के लाल, वीर सपूत मनीष कारपेंटर कश्मीर के बारामूला में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गये। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। मध्यप्रदेश को अपने वीर सपूत पर गर्व है।’’

कारपेंटर (22) मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर कस्बे के निवासी थे और वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके भाई हरीश वह भी सेना हैं और राजस्थान में तैनात हैं।

यह भी पढ़े | कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में फैसला, सोनिया गांधी अगले 6 महीने के तक पार्टी में अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगीं- रिपोर्ट: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि शहीद जवान का शव यहां आने के बाद 26 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

एक अधिकारी ने बताया कि बहादुर सैनिक बारामूला के क्रीरी इलाके में तलाशी अभियान पर थे। इस दौरान दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी। मुठभेड़ में कारपेंटर गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अधिकारी ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 26 अगस्त को किया जायेगा।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी कारपेंटर की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में घायल मध्यप्रदेश के राजगढ़ के खुजनेर के वीर सपूत मनीष कारपेंटर के शहीद होने का समाचार बेहद दुःखद है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ऐसे वीर सपूतों पर पूरे प्रदेश को को गर्व है, इन वीर सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)