खेल की खबरें | शुभम और रघुवंशी के शतकों से मध्य प्रदेश मजबूत स्थिति में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शुभम शर्मा की स्ट्रोक्स से भरी 111 रन और अक्षत रघुवंशी की 100 रन की पारी से मध्य प्रदेश शुक्रवार को यहां रणजी ट्राफी के एलीट ग्रुप ए मुकाबले के दूसरे दिन यहां मेघालय के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

राजकोट, 25 फरवरी शुभम शर्मा की स्ट्रोक्स से भरी 111 रन और अक्षत रघुवंशी की 100 रन की पारी से मध्य प्रदेश शुक्रवार को यहां रणजी ट्राफी के एलीट ग्रुप ए मुकाबले के दूसरे दिन यहां मेघालय के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

मेघालय को महज 61 रन के स्कोर पर समेटने के बाद मध्य प्रदेश ने पहली पारी छह विकेट पर 499 रन के विशाल स्कोर पर घोषित की जिसमें फॉर्म में चल रहे शुभम शर्मा और रघुवंशी के शतकों का अहम योगदान रहा।

अनुभवी रजत पाटीदार और यश दुबे ने भी क्रमश: 86 और नाबाद 85 रन का योगदान दिया।

मध्य प्रदेश ने सुबह दो विकेट पर 141 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया जिसके बाद शुभम शर्मा ने मेघालय के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 169 गेंद की पारी के दौरान 15 चौके लगाये।

पाटीदार ने भी इस तरह बल्लेबाजी की और 12 चौके जड़ित पारी से तीसरे विकेट के लिये 131 रन की भागीदारी निभायी।

इसके बाद शुभम और पाटीदार के आउट होने से टीम का स्कोर चार विकेट पर 297 रन था। कप्तान आदित्य श्रीवास्तव (42 रन) ने भी अच्छा योगदान दिया।

फिर रघुवंशी और यश दुबे क्रीज पर थे। रघुवंशी ने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का जमाया जबकि दुबे ने नाबाद पारी में 10 चौके और दो छक्के जड़े। दोनों ने छठे विकेट के लिये 160 रन की भागीदारी निभायी। रघुवंशी के आउट होने के बाद मध्य प्रदेश ने पारी घोषित कर दी।

मेघालय ने स्टंप तक दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाये 16 रन बना लिये थे।

ग्रुप के एक अन्य मैच में हेत पटेल (185) और करण पटेल (120) के शतकों से पहली पारी में बनाये गये गुजरात के 388 रन के जवाब में केरल ने स्टंप तक चार विकेट गंवाकर 277 रन बना लिये।

हालांकि केरल अब भी पहली पारी के आधार पर 111 रन से पिछड़ रही है। उसके लिये रोहन कुन्नुमल ने 129 और सचिन बेबी ने 53 रन की पारियां खेलीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी