देश की खबरें | मध्यप्रदेश सरकार दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए आंबेडकर जयंती पर नयी योजना शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. बी आर आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके नाम से नयी योजना शुरू करेगी।

इंदौर, 12 अप्रैल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. बी आर आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके नाम से नयी योजना शुरू करेगी।

यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राष्ट्रीय दूध उत्पादन में मध्यप्रदेश की भागीदारी करीब नौ प्रतिशत है। हमारी सरकार ने गोवंश के संरक्षण के जरिये इस भागीदारी को बढ़ाकर 20 प्रतिशत पर पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए हम 14 अप्रैल को डॉ. बी आर आंबेडकर जयंती के मौके पर उनके नाम से नयी योजना शुरू करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से राज्य में दूध उत्पादन में इजाफा होगा और किसानों की आय बढ़ेगी।

देश में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का तीसरा स्थान है। यादव ने कहा, ‘‘हम दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को देश का नम्बर एक राज्य बनाएंगे।’’

उन्होंने बताया कि प्रदेश के बड़े शहरों में 10,000 से ज्यादा गायों की क्षमता वाली गोशालाओं का निर्माण किया जा रहा है ताकि खासकर बीमार और बेसहारा गायों को बचाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने आंबेडकर की जन्मस्थली महू के पास आशापुरा गांव में इंदौर नगर निगम की ‘‘कामधेनु गोशाला’’ की नींव रखी जहां 25 हेक्टेयर क्षेत्र में 10,000 से ज्यादा गायों को रखने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने हनुमान जयंती पर इंदौर के पितृ पर्वत पर पूजा-अर्चना भी की जहां भगवान हनुमान की विशाल मूर्ति स्थित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी