देश की खबरें | एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर वक्फ बोर्ड की नई इमारत बनाएगी मप्र सरकार: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वक्फ अधिनियम में हाल ही में किए गए संशोधन के बाद उपजे विवाद के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में वक्फ बोर्ड की एक नई इमारत का निर्माण किया जाएगा और इसका नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाएगा।

भोपाल, छह मई वक्फ अधिनियम में हाल ही में किए गए संशोधन के बाद उपजे विवाद के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में वक्फ बोर्ड की एक नई इमारत का निर्माण किया जाएगा और इसका नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाएगा।

उन्होंने अपने सरकारी आवास पर 'वक्फ सुधार जागरूकता अभियान' के तहत एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।

यादव ने कहा कि वक्फ का मतलब दान की गई संपत्ति है, जिसका उपयोग समाज हित में होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पहले की विकृतियों को दूर करने के लिए नए वक्फ कानून में संशोधन किया गया है और संशोधन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया है कि वक्फ संपत्तियों को सुरक्षित रखा जाए।

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम को पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा, "कतर, सऊदी अरब, इराक, ईरान आदि अरब देशों में प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान भारत का सम्मान माना जाता है।"

उन्होंने कहा कि 1947 में देश के बंटवारे के दौरान जो लोग जाने अनजाने में भारत छोड़कर पाकिस्तान चले गए उन्हें वहां मुहाजिर कहा जाता है और उनकी हालत खराब है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को स्वार्थी और चालाक लोगों से सावधान रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड देश का आदर्श वक्फ बोर्ड है और अल्पसंख्यक समुदाय के हित में अधिकारी योजनाएं बनाएं।

यादव ने वक्फ बोर्ड के कर्मचारियों के वेतन भत्ते के भुगतान में आ रही कठिनाइयों को दूर करने का भी आश्वासन दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\