देश की खबरें | मध्यप्रदेश: घर में मृत मिली महिला प्रोफेसर, शरीर पर चोट के निशान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में शुक्रवार को एक सरकारी कॉलेज की 55 वर्षीय प्रोफेसर अपने घर पर मृत मिली। महिला प्रोफेसर के शरीर पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जबलपुर, 11 जुलाई मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में शुक्रवार को एक सरकारी कॉलेज की 55 वर्षीय प्रोफेसर अपने घर पर मृत मिली। महिला प्रोफेसर के शरीर पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ‘गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज’ की प्रोफेसर प्रज्ञा अग्रवाल का शव गढ़ा थानाक्षेत्र के अंबर विहार इलाके स्थित उनके ही आवास में खून से लथपथ पाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि पूर्वाह्व करीब 10 बजे घर पहुंची एक घरेलू सहायिका ने शव को देखा और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि अग्रवाल अविवाहित थीं और घर में अकेली रहती थीं। अधिकारी ने बताया कि महिला की दाहिनी कलाई कटी हुई थी और उसकी गर्दन पर भी एक छोटा सा घाव था।

पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मृतका के परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक आशीष जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संकेत मिलता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\