देश की खबरें | बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण का आदर्श केंद्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि सूबे में बाघ सहित सभी वन्यजीवों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और आज वह इनके संरक्षण तथा बेहतर प्रबंधन के आदर्श केंद्र के रूप में उभरा है।

भोपाल, 29 जुलाई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि सूबे में बाघ सहित सभी वन्यजीवों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और आज वह इनके संरक्षण तथा बेहतर प्रबंधन के आदर्श केंद्र के रूप में उभरा है।

मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में ‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को 'टाईगर स्टेट' का गौरव प्राप्त है और यहां नौ बाघ अभयारण्य हैं।

यादव ने कहा, "बाघ सहित सभी वन्यजीवों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और इनके संरक्षण तथा बेहतर प्रबंधन के आदर्श केंद्र के रूप में मध्यप्रदेश की पहचान बनी है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के लिए स्थानीय समुदाय की सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इन प्रयासों से पारिस्थितिकी तंत्र के मजबूत होने के साथ प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने वन्यजीवों के परिवहन के लिए तीन वन्यजीव वाहन, तीन वन्य जीव चिकित्सा वाहन और दो श्वान दस्ते बचाव वाहनों का लोकार्पण किया।

यादव ने कहा कि वनकर्मियों के अथक प्रयासों से प्रदेश में वन क्षेत्र समृद्ध हो रहा है और वन्यजीवों की संख्या भी बढ़ रही है।

उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश बाघ और मनुष्य के एक साथ रहने के उदाहरण के रूप में उभर रहा है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच को क्रियान्वित करते हुए प्रदेश चीतों के पुनर्स्थापन में भी सफल रहा है।

मुख्यमंत्री ने रातापानी को आठवें बाघ अभयारण्य का दर्जा मिलने का उल्लेख किया और कहा कि राज्य सरकार ने उज्जैन और जबलपुर में चिड़ियाघर और वन्यजीव बचाव केंद्र विकसित करने की योजना बनाई है।

उन्होंने कहा कि यह केवल पारंपरिक चिड़ियाघर नहीं होंगे, बल्कि वन्यजीवों के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिये समर्पित केंद्र के रूप में विकसित किये जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\