देश की खबरें | एम. मावुंकल धोखाधड़ी मामला: केरल कांग्रेस प्रमुख सुधाकरन ईडी के समक्ष पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुधाकरन धोखाधड़ी के एक मामले में जांच के सिलसिले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए जिसमें प्राचीन वस्तुओं का विवादित डीलर एम. मावुंकल मुख्य आरोपी है। अपराध शाखा द्वारा दर्ज मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्वाह्न करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे।

कोच्चि, 11 सितंबर कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुधाकरन धोखाधड़ी के एक मामले में जांच के सिलसिले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए जिसमें प्राचीन वस्तुओं का विवादित डीलर एम. मावुंकल मुख्य आरोपी है। अपराध शाखा द्वारा दर्ज मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्वाह्न करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे।

अपराध शाखा ने इससे पहले धोखाधड़ी मामले में अपना धन गंवा चुके शिकायतकर्ताओं के बयान के आधार पर दर्ज एक मामले में सुधाकरन को गिरफ्तार करने के बाद, जमानत पर रिहा कर दिया था। शिकायतकर्ताओं का दावा था कि उन्होंने सुधाकरन की मौजूदगी में मावुंकल को धन दिया था।

दो साल पहले आरोप लगने पर सुधाकरन ने इससे इनकार किया था।

मावुंकल के साथ सुधाकरन की तस्वीरें सामने आने के बाद इस मुद्दे ने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया। सुधाकरन ने कहा था कि वह मावुंकल के आवास पर उपचार के लिए गए थे क्योंकि मावुंकल खुद को एक प्रशिक्षित ‘कॉस्मेटोलॉजिस्ट’ (मेकअप और सौंदर्य उपचार में विशेषज्ञता रखना) होने का दावा करता है।

मावुंकल ने कथित तौर पर विभिन्न लोगों को अपने और अपने कारोबार के बारे में गलत जानकारी दी और उनसे धन एकत्रित किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और राज्य के नौकरशाहों के साथ मावुंकल की कई तस्वीरें सामने आईं।

चेरतला निवासी मावुंकल को अपराध शाखा ने सितंबर 2021 में गिरफ्तार किया गया। मावुंबल के पास दुर्लभ एवं ऐतिहासिक प्राचीन वस्तुएं हैं। वह कई लोगों से 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपों का भी सामना कर रहा है।

मावुंकल को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में भी हाल में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड