देश की खबरें | सिंघू बॉर्डर पर लिंचिंग : आरोपियों की पुलिस रिमांड दो दिनों के लिए बढ़ाई गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के सोनीपत जिले की एक अदालत ने दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल के समीप एक दलित मजदूर की नृशंस हत्या में गिरफ्तार चार निहंगों की पुलिस रिमांड दो दिनों के लिए बढ़ा दी है।
चंडीगढ़, 23 अक्टूबर हरियाणा के सोनीपत जिले की एक अदालत ने दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल के समीप एक दलित मजदूर की नृशंस हत्या में गिरफ्तार चार निहंगों की पुलिस रिमांड दो दिनों के लिए बढ़ा दी है।
हरियाणा पुलिस ने सरबजीत सिंह, नारायण सिंह, गोविंदप्रीत सिंह और भगवंत सिंह को अदालत में पेश किया।
सोनीपत के पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने फोन पर बताया कि अदालत ने चारों आरोपियों की पुलिस रिमांड दो दिनों के लिए बढ़ा दी है।
सरबजीत सिंह को 16 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया था और उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया, वहीं तीन अन्य को छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया था।
दलित मजदूर लखबीर सिंह की पिछले हफ्ते नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी और उसके शव को सिंघू बॉर्डर के पास एक अवरोध से लटका दिया गया था। उसका हाथ काट दिया था और उसके शरीर पर घाव के कई निशान थे।
आरोपी निहंगों ने कहा था कि पंजाब के तरनतारन जिले के एक गांव के निवासी लखबीर को एक पवित्र पुस्तक की कथित तौर पर बेअदबी के लिए ‘‘दंडित’’ किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)