विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब में लू का कहर, पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण गर्मी पड़ रही है और कुछ जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 11 जून पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण गर्मी पड़ रही है और कुछ जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पीएमडी के मुताबिक अगले 48 से 72 घंटों तक लू चलने की संभावना है।

उसने बताया कि मंगलवार और बुधवार को भक्कर, नूरपुर थल, गुजरांवाला, हाफिजाबाद, लय्याह और मंडी बहाउद्दीन में 48 डिग्री सेल्सियस से लेकर 49 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान दर्ज किया गया। लाहौर में बुधवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अधिकारियों ने बताया कि ये चरम स्थितियां वर्तमान में चल रही लू का हिस्सा हैं, जो 13 जून तक जारी रहने की संभावना है तथा पूरे क्षेत्र में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहेगा।

पंजाब सरकार ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए सलाह दी है कि वे अधिक पानी पिएं, अधिक गर्मी के दौरान बाहरी गतिविधियों से बचें तथा बच्चों, बुजुर्गों और पहले से ही स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों जैसे समूहों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

पंजाब सरकार ने लोगों को हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट