लम्पी रोग अत्यंत संक्रामक, सावधान रहें पशुपालक: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गोवंश में फैल रहे लम्पी चर्म रोग को अत्‍यंत संक्रामक बताते हुए बृहस्पतिवार को पशुपालकों से सावधान रहने की अपील की. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार इसकी रोकथाम व बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Photo Credit : ANI)

जयपुर, 4 अगस्त : राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गोवंश में फैल रहे लम्पी चर्म रोग को अत्‍यंत संक्रामक बताते हुए बृहस्पतिवार को पशुपालकों से सावधान रहने की अपील की. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार इसकी रोकथाम व बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘ गोवंश में फैल रहा लम्पी चर्म रोग अत्यंत संक्रामक है. राज्य सरकार इसकी रोकथाम एवं इससे बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. अपने पशुओं को इससे बचाने के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करें.’’

उन्‍होंने पशुपालकों से पशुओं में इस रोग के लक्षण नजर आने पर नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था में सम्पर्क करने की अपील की. अन्‍य लोगों से सहयोग की अपील करते हुए गहलोत ने लिखा, ‘‘गौशाला संचालक, जनप्रतिनिधिगण एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील करता हूं कि इस बीमारी के नियंत्रण एवं रोकथाम में राज्य सरकार को अपना सहयोग प्रदान करें.’ यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता खड़गे के पहुंचने के बाद ईडी ने यंग इंडियन के कार्यालय में फिर तलाशी शुरू की

उल्लेखनीय है कि राज्‍य के अनेक जिलों में लम्पी के कारण गोवंश की मौत को देखते हुए बुधवार को पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया व मुख्‍य सचिव उषा शर्मा ने दो अलग अलग बैठकों में हालात की समीक्षा की व सम्बद्ध जिलों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. एक बयान के अनुसार जिला स्‍तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मंत्री कटारिया ने अधिकारियों से कहा कि पशुओं में फैल रहे लम्पी रोग पर काबू पाने के लिये वे मिशन मोड में काम करे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश