देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने हजरत बल दरगाह पर की प्रार्थना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा सोमवार को यहां स्थित हजरतबल दरगाह पहुंचे और शांति तथा लोगों की उन्नति और संपन्नता के लिए दुआएं मांगी।
श्रीनगर, एक सितंबर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा सोमवार को यहां स्थित हजरतबल दरगाह पहुंचे और शांति तथा लोगों की उन्नति और संपन्नता के लिए दुआएं मांगी।
उन्होंने धार्मिक नेताओं से कोविड-19 महामारी के विरुद्ध प्रभावी भूमिका निभाने का आग्रह किया।
यह भी पढ़े | Corona pandemic: क्या बाहर से आकर नहाना और कपड़े रोज धोना जरूरी है?.
पिछले महीने संघ शासित प्रदेश का प्रशासन संभालने वाले सिन्हा शहर का दौरा कर रहे हैं और अस्पताल तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं।
जम्मू कश्मीर प्रशासन के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि उप राज्यपाल ऐतिहासिक दरगाह पर गए और उन्होंने वहां अधिकारियों तथा धार्मिक नेताओं से बातचीत की।
दरगाह में सिन्हा के साथ अन्य अधिकारियों के साथ कश्मीर के संभागीय आयुक्त पांडुरंग के पोल और श्रीनगर के उप संभागीय आयुक्त शाहिद इकबाल चौधरी उपस्थित थे।
प्रवक्ता ने एक वक्तव्य में कहा, “उप राज्यपाल ने दरगाह पर जम्मू कश्मीर संघ शासित प्रदेश में शांति, प्रगति और संपन्नता और लोगों के कल्याण के लिए दुआ मांगी।”
बाद में सिन्हा ने वहां धार्मिक नेताओं से मुलाकात की और उनसे कोविड-19 के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)