देश की खबरें | एल एंड टी और नवंतिया ने पनडुब्बी कार्यक्रम में संयुक्त बोली लगाने के लिए समझौता किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो और स्पेन की प्रमुख रक्षा कंपनी नवंतिया ने भारतीय नौसेना के पी75 (आई) पनडुब्बी कार्यक्रम के लिए संयुक्त रूप से बोली लगाने की खातिर एक समझौते पर सोमवार को हस्ताक्षर किए।
नयी दिल्ली, 10 जुलाई भारतीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो और स्पेन की प्रमुख रक्षा कंपनी नवंतिया ने भारतीय नौसेना के पी75 (आई) पनडुब्बी कार्यक्रम के लिए संयुक्त रूप से बोली लगाने की खातिर एक समझौते पर सोमवार को हस्ताक्षर किए।
रक्षा मंत्रालय भारतीय नौसेना के लिए देश में निर्मित छह पारंपरिक पनडुब्बियों की खरीद की प्रक्रिया में है। पनडुब्बियों का विनिर्माण भारत में होगा।
पिछले महीने, जर्मनी की रक्षा कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स (टीकेएमएस) और राजकीय मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने इस परियोजना की खातिर बोली लगाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
एल एंड टी ने एक बयान में कहा, "लार्सन एंड टुब्रो एवं स्पेन की कंपनी नवंतिया ने भारतीय नौसेना के पी75 (भारत) पनडुब्बी कार्यक्रम के लिए तकनीकी-वाणिज्यिक बोली बलाने के मकसद से आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।"
दिल्ली में आयोजित एक समारोह में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर एल एंड टी के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) एस एन सुब्रमण्यन और नवंतिया बोर्ड के सदस्य ऑगस्टिन अल्वारेज ब्लैंको एवं स्पेनिश दूत जोस मारिया रिदाओ डोमिंगुएज उपस्थित थे।
इन पनडुब्बियों का विनिर्माण बहुचर्चित रणनीतिक साझेदारी (एसपी) मॉडल के तहत किया जाएगा, जिसमें घरेलू रक्षा निर्माताओं को उच्च-स्तरीय सैन्य साजोसामान का उत्पादन करने के लिए प्रमुख विदेशी रक्षा कंपनियों के साथ हाथ मिलाने का मौका मिलता है। रणनीतिक साझेदारी का मकसद आयात पर निर्भरता में कमी लाना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)