जरुरी जानकारी | एलपीयू छात्र ने कपास चुनने के लिए नयी मशीन विकसित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने कपास की तुड़ाई के लिए एक नई मशीन विकसित की है, जो किसानों को कपास की हाथ से तुड़ाई से राहत देगी।

नयी दिल्ली, 24 जून पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने कपास की तुड़ाई के लिए एक नई मशीन विकसित की है, जो किसानों को कपास की हाथ से तुड़ाई से राहत देगी।

विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि यह मशीन, संयंत्र से कपास के गोले को स्वचालित रूप से उठाती है, इससे न केवल इस काम में खर्च होने वाला श्रम खत्म होता है बल्कि यह पूरी प्रक्रिया को भी तेज करती है।

बयान में कहा गया है कि इस नई मशीन को हाल ही में प्रतिष्ठित 'टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स इनोवेशन चैलेंज' (टीआई आईआईसीडीसी -19) में प्रदर्शित किया गया था, जहां संबंधित छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

एलपीयू ने कहा, ‘‘एलपीयू के छात्रों द्वारा विकसित रोवोट और निर्वात पंप वाली मशीन वस्तु संकेत प्रणाली का उपयोग करती है और यह हाथ से कपास चुनने की उपयुक्त विकल्प हो सकती है।’’

छात्र अब इस तकनीक को सब्जियों के साथ-साथ हाइड्रोपोनिक्स (जलीय) कृषि में भी लागू करने का प्रयास कर रहे हैं।

खोजकर्ता टीम का नेतृत्व डी दिलीप कुमार ने किया और प्रोफेसर अनिल रावत ने इसका मार्गदर्शन किया। टीम के अन्य सदस्यों में येनेथला श्यामलाराव, उप्पदा कोटेश्वर राव, कस्तूरी भानु प्रकाश, गंता थारुन रेड्डी और बोल्लमपल्ली साई किरण शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\