देश की खबरें | अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना, तेज होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान सागर एवं पास की बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘स्पष्ट’ निम्न दबाव क्षेत्र देखा गया है तथा बृहस्पतिवार को इसमें और तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 29 नवंबर अंडमान सागर एवं पास की बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘स्पष्ट’ निम्न दबाव क्षेत्र देखा गया है तथा बृहस्पतिवार को इसमें और तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

दबाव क्षेत्र में तीव्र होने से दिसंबर के पहले सप्ताह में यह चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसके मद्देनजर ओडिशा सरकार ने बुधवार को बारिश की स्थिति में कृषि विभाग को फसलों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा है । मत्स्य विभाग को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मछुआरे शुक्रवार से समुद्र में नहीं जाएं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने सुबह के बुलेटिन में कहा, ‘‘दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से सटे क्षेत्र में 29 नवंबर को सुबह साढ़े पांच बजे निम्न दबाव क्षेत्र बनता देखा गया है।’’

आईएमडी ने बताया, ‘‘इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ने और 30 नवंबर के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ने की संभावना है तथा बाद में अगले 48 घंटे में दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है।’’

इन पूर्वानुमान के मद्देनजर ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) सत्यब्रत साहू ने कृषि विभाग के प्रधानसचिव को लिखे पत्र में कहा, ‘‘संभावित वर्षा के अनुमान के मद्देनजर धान एवं अन्य फसलों को लेकर एहतियाती उपयुक्त कदम उठाने के वास्ते क्षेत्रीय पदाधिकारियों से किसानों को आवश्यक सलाह जारी करने का अनुरोध किया गया है।’’

एसआरसी ने सात तटीय जिलों बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा और गंजम के जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने और मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि मछुआरे एक दिसंबर से समुद्र की ओर नहीं जाएं तथा जो लोग समुद्र में हैं वे इस तिथि से पहले तटों पर लौट आएं।

आईएमडी ने यह भी कहा कि एक दिसंबर से बंगाल की खाड़ी के ऊपर तूफानी मौसम की स्थिति बनी रहेगी और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी ने कहा, ‘‘समुद्र की स्थिति बेहद खराब रहने की आशंका है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\