जरुरी जानकारी | अमेरिका को कम भेजा गया सामान, अप्रैल में जापान का निर्यात रहा धीमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क दरों में बढ़ोतरी के कारण यह प्रभावित हुआ।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क दरों में बढ़ोतरी के कारण यह प्रभावित हुआ।

वैश्विक स्तर पर निर्यात में सालाना आधार पर केवल दो प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो मार्च के चार प्रतिशत से कम है। इससे तीन महीनों में पहली बार व्यापार घाटा हुआ।

अप्रैल में अमेरिका से आयात में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जबकि कुल आयात में 2.2 प्रतिशत की गिरावट आई।

जापान ट्रंप प्रशासन से जापान से आयात पर शुल्क हटाने को कह रहा है, लेकिन अभी तक अमेरिका ऐसा करने के लिए सहमत नहीं हुआ है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल का व्यापार घाटा कुल 115.8 अरब येन (80.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर) था, जबकि एक साल पहले यह 504.7 अरब येन रहा था।

अप्रैल में जापान के वाहन निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग छह प्रतिशत की गिरावट आई।

अमेरिका ने मोटर वाहन और उसके घटकों के आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगा रखा है।

जापान के शुल्क मुद्दे पर मुख्य वार्ताकार एवं आर्थिक पुनरोद्धार मंत्री रयोसेई अकाजावा जल्द ही वार्ता के लिए अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। संभवतः यह दौरा सप्ताहांत में होगा, जो वार्ता का तीसरा दौर होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\