ताजा खबरें | लोस चुनाव: बागी भाजपा नेता ईश्वरप्पा, खरगे के दामाद डोड्डामणि ने नामांकन पत्र दाखिल किए

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने शिवमोगा सीट पर सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

शिवमोगा (कर्नाटक), 12 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने शिवमोगा सीट पर सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

ईश्वरप्पा का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी बी वाई राघवेंद्र से होगा।

कलबुर्गी में, कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी उनके साथ थे।

राघवेंद्र भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा के बेटे हैं।

भाजपा नेताओं ने ईश्वरप्पा से चुनाव नहीं लड़ने की अपील की थी लेकिन वह अपने फैसले पर कायम रहे।

पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रह चुके ईश्वरप्पा अपने बेटे के.ई. कांतेश को हावेरी संसदीय क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं।

उन्होंने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने उनके बेटे को टिकट दिलाने का वादा किया था लेकिन उनके साथ विश्वासघात किया।

पार्टी की प्रदेश इकाई के खिलाफ बगावत का झंडा उठाने वाले ईश्वरप्पा (75) ने लिंगायत समुदाय के प्रभावशाली नेता येदियुरप्पा पर बार-बार निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा उनके परिवार के चंगुल में है।

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 26 अप्रैल और सात मई को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\