ताजा खबरें | लोस चुनाव: भाजपा की परनीत कौर, आप के धालीवाल, अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पंजाब में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परनीत कौर और आम आदमी पार्टी (आप) के कुलदीप सिंह धालीवाल समेत कई उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

चंडीगढ़, 13 मई पंजाब में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परनीत कौर और आम आदमी पार्टी (आप) के कुलदीप सिंह धालीवाल समेत कई उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

परनीत कौर और आप के उनके प्रतिद्वंद्वी बलबीर सिंह ने पटियाला से नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि आप के कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा उम्मीदवार अरविंद खन्ना ने संगरूर संसदीय सीट से अपना पर्चा दाखिल किया, जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा ने तरनतारन जिले की खडूर साहिब सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र 14 मई तक दाखिल किए जा सकते हैं जबकि नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई है।

पर्चा दाखिल करते समय चार बार की सांसद परनीत कौर के साथ उनके बेटे रनिंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर और भाजपा नेता भी मौजूद थे। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने पटियाला के ऐतिहासिक बुर्ज बाबा आला सिंह पर मत्था टेका।

मार्च में भाजपा में शामिल हुईं कौर ने 1999, 2004, 2009 और 2019 में कांग्रेस के टिकट पर पटियाला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उनके पति और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद कांग्रेस ने पिछले साल फरवरी में उन्हें निलंबित कर दिया था।

अरविंद खन्ना ने संगरूर संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया और उनके साथ पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ थे। पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट