खेल की खबरें | लॉस एंजिलिस ओलंपिक 14 जुलाई 2028 से शुरू होंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उद्घाटन समारोह 14 जुलाई को होगा जबकि स्पर्धाएं 30 जुलाई तक चलेंगी। पैरालंपिक खेलों का आयोजन 15 से 27 अगस्त तक किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह 14 जुलाई को होगा जबकि स्पर्धाएं 30 जुलाई तक चलेंगी। पैरालंपिक खेलों का आयोजन 15 से 27 अगस्त तक किया जाएगा।
पांच बार की ओलंपिक पदक विजेता तैराक और लॉस एंजिलिस की मुख्य एथलीट अधिकारी जेनेट इवान्स ने कहा, ‘‘इसके साथ ही सभी खिलाड़ी अपने लॉस एंजिलिस 2028 सपने को साकार करने के लिए सक्रिय रूप से ट्रेनिंग शुरू कर देंगे।’’
लॉस एंजिलिस इससे पहले 1984 और 1932 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर चुका है।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक भी इस दौरान मौजूद थे। उन्होंने भविष्य के आयोजन स्थलों का दौरा किया और लॉस एंजिलिस 2028 खेलों के अधिकारियों से मिले।
बाक ने कहा, ‘‘मैं लॉस एंजिलिस 2028 टीम की प्रगति और रचनात्मकता से बेहद प्रभावित हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वे ओलंपिक खेलों की ताकत का इस्तेमाल करके युवाओं को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।’’
खेलों के दौरान क्षेत्र के मौजूदा स्टेडियम और आयोजन स्थलों का इंतजाम किया जाएगा। आयोजन समिति ने कहा कि ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों खेलों में 15000 खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)