खेल की खबरें | लोकेश राहुल चोट के कारण टेस्ट श्रृंखला से बाहर, सूर्यकुमार यादव टीम से जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल बायीं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए।

कानपुर, 23 नवंबर भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल बायीं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए।

इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम के सदस्य रहे सूर्यकुमार यादव को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘भारतीय टीम के बल्लेबाज लोकेश राहुल की बायीं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।’’

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ वह अब अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली श्रृंखला की तैयारी के लिए एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में रिहैबिलिटेशन करेंगे।’’

राहुल यहां के ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम के शुरुआती अभ्यास सत्र में शामिल नहीं थे। इसमें टीम के अन्य सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया।

राहुल ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले हैं। इस 29 साल के बल्लेबाज के नाम 35.16 की औसत से 2321 रन हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 199 रन का है, जो उन्होंने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में बनाया था।

शुभमन गिल को टीम के नेट सत्र के दौरान मयंक अग्रवाल के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए देखा गया । श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा ने भी नेट में बल्लेबाजी की।

इस बात की प्रबल संभावना है कि श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिलेगा और वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेगा।

इससे पहले की टीम रणनीति के अनुसार शुभमन के मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने की उम्मीद थी। राहुल की अनुपस्थिति में अब यह युवा सलामी बल्लेबाज अपने पसंदीदा स्थान पर बल्लेबाजी करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट