देश की खबरें | लोकसभा अध्यक्ष मेघालय के विधायकों को संबोधित करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस महीने मेघालय की अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राज्य विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगे।
शिलांग, 20 फरवरी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस महीने मेघालय की अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राज्य विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगे।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने लोकसभा अध्यक्ष को आमंत्रित किया है।
उन्होंने बताया कि बिरला 25 फरवरी को राज्य विधानसभा को संबोधित करेंगे।
विधानसभा से जारी बयान के मुताबिक बिरला न्यू शिलांग में विधानसभा की नई इमारत के निर्माण का भी निरीक्षण करेंगे।
विधानसभा की नई इमारत का निर्माण 127 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष मेतबाह लिंगदोह ने शुक्रवार को न्यू शिलांग में बनी रही विधानसभा की इमारत का निरीक्षण किया था।
मेतबाह ने कहा कि निर्माण कार्य सुचारु तरीके से एवं तेज गति से हो रहा है और ठेकेदार ने भरोसा जताया है कि वह विधानसभा की नई इमारत फरवरी 2022 में राज्य सरकार को सौंप देगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)