देश की खबरें | लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 14-16 जून तक गोवा, मुम्बई की यात्रा पर जायेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 14 से 16 जून तक गोवा और मुम्बई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोवा में राज्य विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे और मुम्बई में राष्ट्रीय विधि निर्माता सम्मेलन का उद्धाटन भी करेंगे।
नयी दिल्ली, 13 जून लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 14 से 16 जून तक गोवा और मुम्बई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोवा में राज्य विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे और मुम्बई में राष्ट्रीय विधि निर्माता सम्मेलन का उद्धाटन भी करेंगे।
लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान बिरला राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई से गोवा राजभवन में मुलाक़ात करेंगे। इसके बाद वह विधानसभा जाएंगे, जहां वह "विकसित भारत 2047: निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका" विषय पर गोवा विधान सभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे।
इस समारोह को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी संबोधित करेंगे।
बयान के अनुसार, बिरला अपनी यात्रा के दौरान गोवा के कानाकोना बलराम आवासीय विद्यालय भी जाएंगे। वह एक पुस्तक विमोचन समारोह में भी भाग लेंगे और श्री बलराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत बने मकानों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपेंगे।
बिरला 16 जून को मुम्बई जायेंगे जहां वह राष्ट्रीय विधि निर्माता सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन 15 से 17 जून तक आयोजित किया जा रहा है।
तीन दिवसीय इस सम्मेलन में दस प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी जिनमें प्रौद्योगिकी संचालित आर्थिक विकास, अंतरराष्ट्रीय विधायी प्रथाएं और सामाजिक प्रगति के लिए अधिकारियों और विधायकों के बीच सहयोग जैसे विषय शामिल हैं।
बिरला अपने मुंबई प्रवास के दौरान डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इनोवेशन एक्सपो का भी उद्घाटन करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)