देश की खबरें | लोकसभा के महासचिव उत्पल सिंह को एक साल का सेवा विस्तार मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल बृहस्पतिवार को एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल बृहस्पतिवार को एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया।

एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सिंह ने एक दिसंबर, 2020 को लोकसभा महासचिव का पदभार संभाला था। उन्हें 30 नवंबर, 2021 को दो साल का विस्तार दिया गया।

आदेश में कहा गया है कि उन्हें एक दिसंबर, 2023 से 30 नवंबर, 2024 तक एक वर्ष की अवधि के लिए सेवा विस्तार दिया गया है।

सिंह ने 31 जुलाई, 2020 को उत्तराखंड के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए और एक सितंबर, 2020 को लोकसभा सचिवालय के सचिव का पदभार संभाला।

उन्होंने स्नेहलता श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के बाद एक दिसंबर, 2020 को लोकसभा महासचिव का पद संभाला। 34 वर्षों के समृद्ध और विविध प्रशासनिक अनुभव वाले वरिष्ठ लोक सेवक सिंह ने अर्थव्यवस्था और शासन के विभिन्न दायरे में केंद्र और राज्य सरकारों में सेवा की है।

उन्होंने केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी काम किया है, जिसमें कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव का उत्तरादायित्व भी शामिल हैं।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now