ताजा खबरें | लोकसभा चुनाव: झारखंड में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक मतदान किया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. झारखंड में लोकसभा चुनाव के चार चरणों के दौरान पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने रविवार को यह जानकारी दी।

रांची, दो जून झारखंड में लोकसभा चुनाव के चार चरणों के दौरान पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने रविवार को यह जानकारी दी।

कुमार ने महिलाओं की अधिक मतदान दर के पीछे पुरुषों के प्रवासन के अलावा उनकी सक्रिय भागीदारी को कारण बताया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि राज्य के 2.58 करोड़ मतदाताओं में से 1.7 करोड़ मतदाताओं ने 14 लोकसभा सीटों पर 244 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए वोट डाले।

उन्होंने कहा कि 1.7 करोड़ मतदाताओं में से 87.11 लाख महिलाएं और 83.85 लाख पुरुष थे।

झारखंड में 13 मई से एक जून तक चार चरणों में हुए चुनाव में कुल 66.19 प्रतिशत मतदान हुआ।

उन्होंने कहा, “12 लोकसभा सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक थी। रांची और जमशेदपुर दो निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर आने वाले पुरुष मतदाताओं की संख्या थोड़ी अधिक थी।”

झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के अंतर्गत 81 विधानसभा क्षेत्र हैं।

कुमार ने कहा, “यदि हम विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार आंकड़ों को देखें तो 68 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक थी, जबकि केवल 13 विधानसभा सीटों पर मत डालने वाले पुरुषों की संख्या अधिक थी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट