ताजा खबरें | लोकसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार धर्मवीर गांधी ने पटियाला सीट से नामांकन दाखिल किया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पटियाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मवीर गांधी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

चंडीगढ़, आठ मई पटियाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मवीर गांधी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने पटियाला में एक रोड शो निकाला। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

पटियाला में संवाददाताओं से वडिंग ने कहा कि गांधी को निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से ‘‘जबरदस्त’’ समर्थन मिल रहा है क्योंकि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस उम्मीदवार संसद में उनके मुद्दे उठाएंगे।

वडिंग ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार एवं पटियाला से निवर्तमान सांसद परनीत कौर पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘लोग अच्छे से समझते हैं कि महाराजाओं और महारानियों का समय खत्म हो चुका है। मुझे नहीं लगता कि महारानी साहिबा (परनीत कौर) ने कभी संसद में कोई मुद्दा उठाया था।’’

कौर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पटियाला के शाही परिवार की सदस्य हैं।

वडिंग ने विश्वास जताया कि गांधी भारी अंतर से सीट जीतेंगे।

पेशे से चिकित्सक गांधी ने 2014 में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के रूप में पटियाला से कांग्रेस उम्मीदवार कौर को हराकर लोकसभा चुनाव जीता था।

उन्होंने 2016 में ‘आप’ छोड़ दी और पिछले माह कांग्रेस में शामिल हो गए।

कौर के अलावा, गांधी का मुकाबला ‘आप’ उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के एन.के. शर्मा से है।

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 14 मई तक जारी रहेगी जबकि नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को होगी तथा नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई है।

पंजाब की 13 लोकसभा सीट पर मतदान एक जून को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड