ताजा खबरें | लोकसभा ने ओलंपिक पदक जीतने पर निशानेबाज कुसाले को बधाई दी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को शुक्रवार को बधाई दी और इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन में अन्य भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की कामना की।

नयी दिल्ली, दो अगस्त लोकसभा ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को शुक्रवार को बधाई दी और इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन में अन्य भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की कामना की।

सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कुसाले की उपलब्धि का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 50 मीटर राइफल स्पर्धा में ओलंपिक कांस्य पदक जीता है। यह इस ओलंपिक में भारत का तीसरा पदक है। कुसाले की यह उत्कृष्ट उपलब्धि राष्ट्रीय गौरव का विषय है।’’

उन्होंने कहा कि सदन कुसाले को बधाई देता है और भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें शुभकमानाएं देता है।

सदस्यों ने मेज थपथपाकर कुसाले की सराहना की।

कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में ओलंपिक कांस्य पदक जीता, जिससे भारत के पेरिस ओलंपिक में कुल पदकों की संख्या तीन हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\