लॉकडाउन: सैट 15 मई तक रहेगा बंद

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बंद की अवधि दो सप्ताह और बढ़ाने की घोषणा की थी।

जमात

नयी दिल्ली, चार मई देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) 17 मई तक बढ़ने के बीच प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) 15 मई तक बंद रहेगा।

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बंद की अवधि दो सप्ताह और बढ़ाने की घोषणा की थी।

इससे पहले बंद के चलते सैट एक मई तक बंद था।

सैट ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘ न्यायाधिकरण चार मई 2020 से 15 मई 2020 तक बंद रहेगा। सरकार के एक मई को बंद की अवधि बढ़ाने को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया गया है।’’

इसके अलावा न्यायाधिरण में 18 मई को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कामकाज होगा। यह व्यवस्था अगले किसी आदेश आने तक रहेगी।

वहीं जिन मामलों की सुनवाई चार, पांच और छह मई को होनी थी वह अब आठ, नौ और 10 जून को होगी। इसी तरह आठ मई के मामलों की सुनवायी 11 जून को, 11 से 15 मई के मामलों की सुनवायी 15 से 20 जून को होगी। इसमें सार्वजनिक छुट्टियों के दिन सुनवायी नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह 'कंफर्म' करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LSG vs PBKS Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट