देश की खबरें | केरल में 17 जून से लॉकडाउन पाबंदियों में ढील दी जायेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने 17 जून से लॉकडाउन पाबंदियों में छूट देने का मंगलवार को फैसला किया।

तिरुवनंतपुरम, 15 जून केरल सरकार ने 17 जून से लॉकडाउन पाबंदियों में छूट देने का मंगलवार को फैसला किया।

सरकार ने पाबंदियों में छूट से संबंधित कई कदमों की घोषणा की, जिनमें आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को हर दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति देना शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि स्थानीय स्व-सरकारी निकायों में औसत साप्ताहिक परीक्षण संक्रमण दर के आधार पर राज्य में प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘सभी स्थानीय निकायों में औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों में गतिविधियों की अनुमति होगी। इन क्षेत्रों में श्रमिकों को परिवहन प्रदान किया जाएगा।’’

सरकार ने आठ मई से लॉकडाउन लगाया था। आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को हर रोज सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति होगी।

विजयन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, सरकारी कंपनियों, आयोगों, निगमों और स्वायत्त संस्थानों को 17 जून से 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित करने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि सचिवालय में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कार्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्ताहांत के दौरान राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को सीमित आधार पर अनुमति दी जाएगी और बैंक केवल सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि शादी और अंतिम संस्कार में भाग लेने वालों की संख्या 20 तक सीमित रहेगी। किसी भी सामाजिक समारोह या सार्वजनिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि रेस्तरां को केवल होम डिलीवरी और भोजन पैक करके देने की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना करने में सक्षम थी, क्योंकि उन्हें विभिन्न स्तरों पर मजबूत किया गया था।

उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिदिन मामलों की औसत संख्या अगले सप्ताह 16 प्रतिशत घटने की उम्मीद है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20 जून तक 1.2 लाख और 27 जून तक 95,000 तक घटने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की पोर' सीट से दिया टिकट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

Mumbai local Train Mega Block Update: मध्य और हार्बर लाइन पर रविवार 12 अप्रैल को रहेगा मुंबई लोकल ट्रेन का मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले पढ़ें पूरा शेड्यूल