देश की खबरें | तमिलनाडु में लॉकडाउन दो और सप्ताह बढ़ाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को कोरोना वायरस लॉकडाउन को दो सप्ताह यानी छह सितंबर तक बढ़ा दिया। साथ ही उसने 23 अगस्त से सिनेमाघरों तथा एक सितंबर से शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति दी।

चेन्नई, 21 अगस्त तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को कोरोना वायरस लॉकडाउन को दो सप्ताह यानी छह सितंबर तक बढ़ा दिया। साथ ही उसने 23 अगस्त से सिनेमाघरों तथा एक सितंबर से शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति दी।

इससे पहले, कोविड-19 लॉकडाउन को 23 अगस्त शाम छह बजे तक के लिये बढ़ाया गया था।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और लॉकडाउन को अतिरिक्त छूटों के साथ और दो सप्ताह तक यानी छह सितंबर शाम छह बजे तक बढ़ाने की घोषणा की।

उन्होंने घोषणा की कि कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए स्कूल 1 सितंबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रोटेशन के आधार पर फिर से खुलेंगे।

सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कक्षा 1 से 8 के लिए स्कूल फिर से खोलने पर फैसला 15 सितंबर के बाद किया जाएगा। 1 सितंबर से पॉलिटेक्निक और कॉलेजों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।

सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दो संबंधित विभागों के सचिवों द्वारा विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जाएगी।

सरकार ने समुद्र तटों, चिड़ियाघरों, पार्कों और बोटहाउस को खोलने की अनुमति दी और कहा कि सिनेमा हॉल 23 अगस्त से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं।

स्विमिंग पूल प्रशिक्षण के उद्देश्य से खोले जा सकते हैं। दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा की अनुमति दी जाएगी।

सभी दुकानों को सोमवार से रात 10 बजे तक काम करने की अनुमति दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\