देश की खबरें | लॉकडाउन से पश्चिम बंगाल में जनजीवन हुआ प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू संपूर्ण लॉकडाउन के चलते शनिवार को जनजीवन ठहर सा गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, आठ अगस्त पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू संपूर्ण लॉकडाउन के चलते शनिवार को जनजीवन ठहर सा गया।

लॉकडाउन के सख्त प्रतिबंधों के कारण आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी सार्वजनिक परिवहन, कार्यालय और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

यह भी पढ़े | हरियाणा: CM मनोहर लाल खट्टर ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और उनकी बहन रानी सिंह से की मुलाकात: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह (संपूर्ण लॉकडाउन) 23 जुलाई से सप्ताह में दो दिन लागू रहने वाले लॉकडाउन का हिस्सा है।

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर विमानों के आवागमन की सेवा निलंबित रही, जबकि लंबी दूरी की ट्रेनों के समय को लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ा दिया गया।

यह भी पढ़े | Kerala Weather Forcast: केरल में आज भी जारी रहेगी भारी बारिश, कई जिलों में रेड अलर्ट.

दवा, फल-सब्जी और दूध इत्यादि आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली रखी गई हैं। पेट्रोल पंप भी खोले रखने की अनुमति दी गई है।

देश भर में मार्च महीने के अंत में प्रथम चरण का लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही राज्य में स्कूल-कॉलेज आदि बंद हैं।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राज्य में 20 (बृहस्पतिवार), 21 (शुक्रवार), 27 (बृहस्पतिवार), 28 (शुक्रवार) और 31 अगस्त (सोमवार) को संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड