देश की खबरें | मुंबई में कई जगह बारिश, जलजमाव के कारण लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई एवं इसके उपनगरों में कई जगहों पर शुक्रवार सुबह से भारी बारिश हुई जिसके कारण कई स्थानों में पटरियों पर जलजमाव होने से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 16 जुलाई मुंबई एवं इसके उपनगरों में कई जगहों पर शुक्रवार सुबह से भारी बारिश हुई जिसके कारण कई स्थानों में पटरियों पर जलजमाव होने से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे की मुख्य लाइन के साथ हार्बर लाइन पर भी उपनगरीय ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोकल ट्रेन सेवा सिर्फ स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मियों के लिए चल रही है। आम यात्रियों को अभी लोकल ट्रेनों में सफर की अनुमति नहीं है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है लेकिन इसके उपनगरों में अधिक बारिश की सूचना है। तीन घंटे के दौरान, सुबह सात बजे तक मुंबई में 36 मिमी बारिश हुई जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 75 मिमी और 73 मिमी बारिश हुई।

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी मुंबई में कुर्ला स्टेशन के पास पटरियों पर जल-जमाव के कारण, मुख्य लाइन (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कुर्ला के बीच) और हार्बर लाइन (सीएसएमटी-वाशी-पनवेल) पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सुबह से प्रभावित हैं।

उन्होंने बताया कि कुर्ला-विद्याविहार के बीच धीमी लाइन ट्रेन यातायात को तीव्र गति की लाइन की ओर मोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि हार्बर लाइन पर लोकल निर्धारित समय से 20-25 मिनट देरी से चल रही हैं।

उन्होंने बताया, हालांकि ठाणे-वाशी ट्रांसहार्बर मार्ग पर ट्रेनें तय समय से चल रही हैं। मध्य रेलवे मुंबई महानगरीय क्षेत्र में चार अलग-अलग उपनगरीय कॉरिडोर पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं चलाता है। महामारी के प्रकोप से पहले यह 1,700 से अधिक उपनगरीय सेवाओं का संचालन करता था और रोजाना 40 लाख से अधिक यात्री इनमें सफर करते थे।

बहरहाल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी वर्षा का और शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर बहुत अधिक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\