देश की खबरें | मुंबई में लगातार बारिश से लोकल ट्रेन, मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में सोमवार सुबह बारिश होने से निचले इलाके जलमग्न हो गए और सड़क यातायात, उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवा तथा मेट्रो रेल सेवाएं बाधित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 16 जून मुंबई में सोमवार सुबह बारिश होने से निचले इलाके जलमग्न हो गए और सड़क यातायात, उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवा तथा मेट्रो रेल सेवाएं बाधित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में शहर और उपनगरों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

अधिकारियों के अनुसार मुंबई में सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में औसतन 95 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 58 और 75 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मंगलवार को अपराह्न 3.31 बजे 4.21 मीटर का उच्च ज्वार आने की उम्मीद है, इसके बाद मंगलवार तड़के 3.31 बजे 3.44 मीटर का एक और उच्च ज्वार आ सकता है। रात 9.41 बजे 1.86 मीटर का निम्न ज्वार, जबकि मंगलवार को सुबह 9.10 बजे 1.33 मीटर का निम्न ज्वार आने का पूर्वानुमान है।

अधिकारियों ने बताया कि शहर और उपनगरों में लगातार बारिश हुई, जिसमें बीच-बीच में भारी बारिश हुई और इससे कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। मध्य और पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी देरी से चल रही हैं।

कुछ यात्रियों ने दावा किया कि सुबह के व्यस्त समय में मध्य रेलवे की सेवाएं 20 से 30 मिनट देरी से चलीं। दोपहर में आजाद नगर स्टेशन पर ओवरहेड तारों पर प्लास्टिक शीट गिरने के बाद घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा लाइन पर मेट्रो सेवा कुछ समय के लिए बाधित रही।

मुंबई मेट्रो वन ने ‘एक्स’ पर बताया, ‘‘अब सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। तेज हवाओं के कारण, पास के एक निर्माण स्थल से एक प्लास्टिक शीट उड़कर आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिकल लाइन पर गई थी, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\