विदेश की खबरें | ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में लिज ट्रस ऋषि सुनक से आगे: सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में भारतीय मूल के ब्रिटिश पूर्व मंत्री ऋषि सुनक से 28 वोट की बढ़त बना ली है। डाटा विश्लेषण कंपनी ‘यूगॉव’ के ताजा सर्वेक्षण से यह जानकारी मिली।

लंदन, 22 जुलाई ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में भारतीय मूल के ब्रिटिश पूर्व मंत्री ऋषि सुनक से 28 वोट की बढ़त बना ली है। डाटा विश्लेषण कंपनी ‘यूगॉव’ के ताजा सर्वेक्षण से यह जानकारी मिली।

कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों ने बोरिस जॉनसन का स्थान लेने की दौड़ में सुनक और ट्रस दोनों को पार्टी के नेतृत्व को लेकर प्रतिस्पर्धा के अंतिम चरण में भेजने के लिए मतदान किया।

यूगॉव सर्वेक्षण के अनुसार, इनमें से एक को अब चार अगस्त से सितंबर की शुरुआत तक चलने वाले मतदान में पार्टी सदस्यों द्वारा अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाएगा।

‘यूगॉव’ एक प्रमुख ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट-आधारित बाजार अनुसंधान और डाटा विश्लेषण कंपनी है। इस सप्ताह की शुरुआत के आंकड़ों से पता चला कि 46 वर्षीय ट्रस के 42 वर्षीय पूर्व चांसलर पर करीब 19 अंकों की बढ़त लेने का अनुमान है।

बुधवार और बृहस्पतिवार को कंजरवेटिव पार्टी के 730 सदस्यों के सर्वेक्षण के अनुसार, 62 प्रतिशत सदस्यों ने कहा कि वे ट्रस को वोट देंगे और 38 प्रतिशत ने सुनक को चुना। इनमें वो लोग शामिल नहीं हैं जिन्होंने कहा कि वे वोट नहीं देंगे या वे नहीं जानते।

ट्रस ने 24 प्रतिशत प्वाइंट अंकों की बढ़त हासिल की है जो दो दिन पहले के 20 प्वाइंट अंकों की बढ़त से अधिक है।

‘स्काई न्यूज’ के अनुसार, ट्रस ने ब्रेक्जिट को वोट देने वाले पुरुषों और महिलाओं के बीच हर आयु वर्ग में सुनक को पछाड़ा।

हालांकि, सुनक संसदीय दल के पसंदीदा रहे हैं। उन्होंने टोरी (कंजरवेटिव पार्टी) सांसदों में ट्रस के 113 के मुकाबले 137 वोट जीते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\