PBKS vs MI, IPL 2023 Match 46 Live Score Update: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 215 रनों का लक्ष्य, लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी से पलटा मैच का रुख

दोनों ने 13वें ओवर में आर्चर की जमकर धुनाई करके 21 रन निकाले. चोट से उबरकर लौटे आर्चर बिल्कुल लय में नहीं थे. इसके बाद शर्मा ने भी उन्हें चौका लाया. चावला ने शिखर धवन (30) और मैथ्यू शॉर्ट (27) के विकेट चटकाये थे. धवन को 23 के स्कोर पर जीवनदान मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाये. अगली गेंद पर फिर ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में वह विकेट गंवा बैठे.

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (Photo Credits: Twitter)

मोहाली: नये खिलाड़ी जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) का बखूबी साथ निभाया और दोनों ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आईपीएल (IPL) के मैच में बुधवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को तीन विकेट पर 214 रन तक पहुंचाया. लिविंगस्टोन ने सत्र का पहला अर्धशतक 32 गेंदों में पूरा किया और 42 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 82 रन बनाकर नाबाद रहे.

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई के लिये अपने 200वें मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. पंजाब के विकेटकीपर शर्मा ने 27 गेंद में नाबाद 49 रन बनाये. दोनों ने चौथे विकेट की अटूट साझेदारी में सिर्फ 56 गेंद में 119 रन जोड़े. लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड के अपने साथी खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर को 19वें ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े. PBKS vs MI, IPL 2023 Match 46 Live Score Update: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 215 रनों का विशाल लक्ष्य, लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने खेली तूफानी पारी

शर्मा ने स्पिनर पीयूष चावला या तेज गेंदबाज आर्चर किसी को नहीं बख्शा. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाये. आर्चर ने अपने चार ओवर में 56 रन दे डाले और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. मुंबई ने आखिरी 48 गेंदों में 115 रन दिये और लगातार चौथी बार किसी टीम ने उनके खिलाफ 200 से अधिक रन बनाये हैं. एक समय पर पंजाब का स्कोर 12 ओवर में तीन विकेट पर 99 रन था.

दोनों ने 13वें ओवर में आर्चर की जमकर धुनाई करके 21 रन निकाले. चोट से उबरकर लौटे आर्चर बिल्कुल लय में नहीं थे. इसके बाद शर्मा ने भी उन्हें चौका लाया. चावला ने शिखर धवन (30) और मैथ्यू शॉर्ट (27) के विकेट चटकाये थे. धवन को 23 के स्कोर पर जीवनदान मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाये. अगली गेंद पर फिर ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में वह विकेट गंवा बैठे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड