खेल की खबरें | लीवरपूल के 30 साल के खिताबी सूखे के खत्म होते ही जश्न में डूबे प्रशंसक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टीम का जब चैम्पियन बनना तय हुआ तब खाली पड़े मर्सीसाइड में स्टेडियम के बाहर बहुत कम संख्या में प्रशंसक मोबाइल या रेडियो पर मैच का लुत्फ उठा रहे थे। टीम के चैम्पियन बनते ही लोगों की भीड़ हिल्सबोरफ स्मारक के पास इकट्ठा हो गयी।

टीम का जब चैम्पियन बनना तय हुआ तब खाली पड़े मर्सीसाइड में स्टेडियम के बाहर बहुत कम संख्या में प्रशंसक मोबाइल या रेडियो पर मैच का लुत्फ उठा रहे थे। टीम के चैम्पियन बनते ही लोगों की भीड़ हिल्सबोरफ स्मारक के पास इकट्ठा हो गयी।

जश्न की खुमारी में इसके बाद आसमान लाल रंग के धुंए से भर गया।

यह भी पढ़े | भारतीय आलराउंडर विजय शंकर का बड़ा बयान, कहा- भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैन की गाली, मेरा पहला अनुभव.

लंदन में चेल्सी की मेनचेस्टर सिटी पर जीत के साथ ही सात मैच बाकी रहते लीवरपूल का चैम्पियन बनना तय हो गया।

प्रशंसकों की तरह टीम के खिलाड़ी भी चैम्पियन बनने के समय मैदान पर मौजूद नहीं थे और टेलीविजन पर चेल्सी-मैनचेस्टर सिटी का मैच देख रहे थे।

यह भी पढ़े | भुवनेश्वर कुमार ने कहा- धोनी की तरह परिणाम पर ध्यान नहीं देता.

प्रशंसक फ्रांसिस मर्फी (61) ने कहा, ‘‘ यह शानदार है। मैंने आजीवन उनका समर्थन किया । खिताब के बिना 30 साल रहना काफी दर्द भरा है।’’

टीम के मैनेजर जुर्गेन क्लॉप ने कहा, ‘‘ मैं पूरी तरह से अभिभूत हूं। मुझे नहीं पता यह सब कुछ (भावनाओं) का मिश्रण है। मुझे राहत मिली है, मैं खुश हूं, मुझे गर्व है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\