देश की खबरें | एअर इंडिया एक्सप्रेस की बहरीन-कोच्चि उड़ान के कॉकपिट में जिंदा पक्षी मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहरीन से कोच्चि जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान के कॉकपिट में 15 जुलाई को एक जिंदा पक्षी पाया गया था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 17 जुलाई बहरीन से कोच्चि जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान के कॉकपिट में 15 जुलाई को एक जिंदा पक्षी पाया गया था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विमान जब 37 हजार फुट की ऊंचाई पर था, तब सह-पायलट की तरफ मौजूद गल्व कंपार्टमेंट (सीट के सामने सामान रखने के लिए दी गई दराज) में एक जिंदा पक्षी पाया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, विमान कोच्चि में सुरक्षित रूप से उतरने में सफल रहा।
उन्होंने बताया कि डीजीसीए घटना की जांच कर रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि विदेशी हवाईअड्डे पर विमान को उड़ान भरने के लिए तैयार करने के दौरान हवाईअड्डा कर्मियों से कोई चूक हुई होगी।
वहीं, एक अन्य घटना के तहत 16 जुलाई को कालीकट से दुबई जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को मस्कट ले जाना पड़ा, क्योंकि बीच मार्ग में विमान के केबिन में कुछ जलने की गंध आ रही थी।
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने दोनों घटनाओं के संबंध में प्रतिक्रिया देने के ‘पीटीआई-’ के अनुरोध का फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)